उधमसिंह नगर: महिला से दुष्कर्म का आरोप

उधमसिंह नगर। एक महिला ने अपने पति के दोस्त और उसके एक साथी पर तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने की भी धमकी दी थी।

जसपुर निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि सलीम उसके पति का दोस्त है। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। एक माह पहले सलीम उसके घर आकर पति के बारे में पूछने लगा। पति के न होने पर वह घर में घुस गया।

आरोप है कि तमंचे के बल पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने की कोशिश की तो उसने उसे गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान उसने घटना का वीडियो बना लिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 14 नवंबर 2024 को सलीम अपने साथी वसीम को लेकर फिर उसके घर में घुस आया। उस समय उसके बच्चे पढ़ने गए थे और पति भी घर पर नहीं था। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पहले सलीम अहमद और फिर वसीम ने उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। फिर धमकाने लगे कि किसी से कहा तो वीडियो वायरल कर देंगे। सीओ काशीपुर-जसपुर दीपक सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।