उधमसिंह नगर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि नगर निकायों के क्षेत्रान्तर्गत निवास करने वाले समस्त राजकीय कार्यालय/शैक्षणिक संस्थानों, अर्द्ध्र निकायों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों, कारीगरों, मजदूरों हेतु मतदान दिवस 23 जनवरी 2025 दिन बृहस्पतिवार को सवेतन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त तिथि को निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले कोषागार तथा उपकोषागार भी बन्द रहेंगे।
