रुद्रपुर। नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 39 से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी सौरव राज बेहड़ को क्षेत्र की जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उनके चुनाव प्रचार अभियान के दौरान लोगों की भारी भागीदारी और उत्साह ने यह साफ कर दिया है कि वे क्षेत्र के लिए एक मजबूत उम्मीदवार बनकर उभरे हैं।
सौरव राज बेहड़ ने अपने प्रचार के दौरान वार्ड की प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए उनके समाधान का वादा किया है। क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, जल निकासी और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया है कि वह उनके हितों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सौरव राज बेहड़ युवा और ऊर्जावान नेता हैं, जो वार्ड में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग प्रचार अभियान में शामिल हो रहे हैं।
वार्ड नंबर 39 में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी बेहड़ को मिल रहा जनसमर्थन उनके लिए जीत की संभावनाओं को और मजबूत कर रहा है।
