रुद्रपुर : देह व्यापार का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

रुद्रपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने एक होटल में छापा मारा। इस दौरान देह व्यापार के आरोप में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त में होटल मालिक भी शामिल है।

मुखबिर की सूचना पर यूनिट प्रभारी जीतो कंबोज की अगुवाई में संयुक्त टीम ने ट्रांजिट कैंप की सिडकुल रोड स्थित होटल एनकेएन में छापा मारा। छापे से होटल में हड़कंप मच गया।

टीम ने होटल के एक कमरे से नदीम निवासी बरेली और एक महिला को पकड़ा। इसके साथ ही होटल मालिक निताई सरकार और नेवरिया पीलीभीत की एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि चारों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।