उत्तराखंड : कार में शव जलाने के मामले में सात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज।

मीडिया ग्रुप, 30 अक्टूबर, 2021

अल्मोड़ा। पनुवानौला के पास पतोड़िया फार्म हत्याकांड में सात लाेगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी को राजस्व पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। वहीं घटना में दूसरे गंभीर घायल की भी हल्द्वानी सुशीला तिवारी में इलाज के दौरान मौत हो गई है। अभी तक उसकी पहचान नही हो पाई है।

बीते शुक्रवार को जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर अल्मोड़ा- पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर पतोड़िया फार्म सनसनीखेज वारदात हुई। पतोड़िया फार्म से 10 मीटर नीचे खेत पर एक कार संख्या यूके04एन-4113 पूरी तरीके से जली  कार के अंदर ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति बुरी तरीके से जला हुआ था।

जबकि एक आदमी कार से कुछ दूरी पर गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था। देर रात उसने भी हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। अभी दूसरे मृतक की भी शिनाख्त नही हो पाई। जले हुए शव की शिनाख्त सिब्बन लाल निवासी शैल के रुप में हुई है। स्वजनों ने शव लेकर अंतिम संस्कार कर दिया हैं।

शनिवार को राजस्व पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। सभी लाेग स्थानीय बताए जा रहे हैं। मृतक सिब्बन की पत्नी अनीता ने बताया कि उनकी बीते 28 अक्टूबर की देर रात साढ़े 11 बजे बात हुई। उसमें उन्होंने कहा कि वह दोस्तों के साथ है। कल सुबह ही पहुंचेंगे। गाड़ी में शोर हो रहा था, ऐसा लग रहा है गाड़ी में कुछ लोग और होंगे।

राजस्व उपनिरीक्षक सुरेंद्र अंडोला ने कहा कि मृतक सिब्बन के पुत्र जय कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा लिखा गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।