ऊधम सिंह नगर: भाजपा सदस्यता अभियान की जोशीली शुरुआत

ऊधम सिंह नगर। भाजपा के सदस्यता अभियान-2024 के तहत ऊधम सिंह नगर में मण्डल कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने और मुख्य वक्ता अमित नारंग ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि भाजपा का संगठन पर्व इस बार विशेष रूप से जोर-शोर से मनाया जा रहा है, और इसके तहत विभिन्न जिलों और मंडलों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्य वक्ता अमित नारंग बताया कि सदस्यता अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाने के लिए बूथ स्तर पर भी तैयारी की जा रही है। 31 अगस्त को बूथ टोली का प्रशिक्षण किया जाएगा, जिसके पश्चात सदस्यता अभियान दो चरणों में विभाजित होगा। पहला चरण 1 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा।

इस दौरान प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, कांग्रेस की तरह की नहीं कि राजुकुमार और राजकुमारी के आदेश पर सब कुछ हो, भारतीय जनता पार्टी सभी कार्यों को पारदर्शिता से करती है भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष से लेकर सदस्य तक प्रत्येक व्यक्ति अपना सुझाव दे सकता है और सवाल पूछ सकता है यही कारण है कि हमारी पार्टी का प्रत्येक सदस्य ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है।

इस अभियान का उद्देश्य पार्टी के संगठन को और सशक्त बनाना है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का प्रयास करेंगे। विकास शर्मा ने बताया कि यह अभियान पार्टी के विस्तार और जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रदेश कार्यशाला में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और सदस्यता बढ़ाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि इस अभियान से पार्टी को राज्य में और मजबूती मिलेगी।

इस दौरान मुख्य वक्ता अमित नारंग, विधानसभा संयोजक सुरेश कोली जिला कोषाध्यक्ष विनय बत्रा जिला मंत्री गजेंद्र प्रजापति मंडल अध्यक्ष श्री धर्म सिंह कोली मंडल महामंत्री सुनील ठुकराल मंडल कोषाध्यक्ष राजन राठोर कार्यक्रम संयोजक मुकेश पाल , शक्ति केंद्र प्रभारी नत्थूलाल गुप्ता, युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्री बिट्टू चौहान, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीमसैन गुप्ता,मंडल मंत्री गिरीश पाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री स्वाति शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ममता त्रिपाठी, मंडल मंत्री अमनदीप विर्क, संदीप बाजवा, अशोक विश्वास जी, प्रेम सिंह, अरुण दिक्षित, सुनील बाल्मीकि, अर्पित सिंह, मोर सिंह यादव, पिंकी चतुर्वेदी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।