उत्तराखंड में आपदा से खेती किसानी को 97 करोड़ का नुकसान, ऊधमसिंह नगर एवं नैनीताल में ज्यादा नुकसान।

मीडिया ग्रुप, 28 अक्टूबर, 2021

प्रदेश में आपदा से खेती किसानों को लगभग 97 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। कृषि विभाग ने फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट आपदा प्रबंधन को भेज दी है। सबसे ज्यादा नुकसान ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में हुआ है।

प्रदेश में 18 व 19 अक्तूबर को आई आपदा से 45 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि पर धान समेत अन्य नकदी फसलें बर्बाद हुई हैं। ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार समेत अन्य पर्वतीय जिलों में भारी बारिश से धान की फसल खराब हुई है।

कृषि विभाग ने नुकसान की प्रारंभिक रिपोर्ट आपदा प्रबंधन को भेज दी है। जिसमें 97 करोड़ का नुकसान आंका गया है।