Viral Video: नचा-नचा कर थाने ले गई पुलिस, ‘फोन चोर’ और पुलिसकर्मी का वीडियो देख बन जाएगा दिन

Viral Video: आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने की कोशिश में लगा है। इसमें देश दुनिया की कई बड़ी कंपनियां और अधिकारी से लिए सरकारी पदों पर बैठे कई लोग भी शामिल हैं। वे लोग अपने प्रोफेशन के अलावा भी बतौर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर लोगों के बीच खास फेमस हैं। इन्हीं में से एक हैं मुंबई के पुलिसकर्मी अमोल कांबले, जिनके डांस वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

अमोल कांबले आए दिन कमाल के डांस के वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते रहते हैं। इन दिनों भी उन्होंने एक खास मैसेज के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल होने लगा। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है, ऐसे में लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं ये शानदार वीडियो…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amol Kamble (@amolkamble2799)

मुंबई के पुलिसकर्मी अमोल कांबले को सोशल मीडिया पर डांसिंग कॉप के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में सामने आए उनके एक कमाल के वीडियो में उन्हें टिकटॉक स्टार Noel Robinson के साथ डांस करते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो को जरिए उन्होंने मुंबई पुलिस की ओर से लोगों को एक खास मैसेज दिया है।

दरअसल यह वीडियो स्क्रिप्टेड है, जिसमें नोएल पहले एक सड़क किनारे खड़े शख्स का मोबाइल छीनकर भागने नजर आ रहे हैं। तभी अमोल ने वहां आकर नीयोल को पकड़ लिया। इसके बाद नीयोल ‘Calm Down’ गाने पर डांस करना शुरू कर देता है। इसके बाद अमोल भी डांस करना शुरू कर देते हैं और नाचते-नाचते आखिर में उसे खींचकर थाने ले जाते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को अमोल ने इंस्टाग्राम पर amolkamble2799 अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- आप चाहे कहीं से भी हों, फर्क नहीं पड़ता। मुंबई पुलिस के सामने क्राइम किया तो जो होना चाहिए वहीं होगा। क्योंकि हम हैं मुंबई पुलिस। इस वीडियो को अब तक 20 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।