ऊधमसिंह नगर : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे रुद्रपुर, बाढ़ से हुये नुकसान का लिया जायज़ा।

मीडिया ग्रुप, 19 अक्टूबर, 2021
रिपोर्ट- मनीष ग्रोवर 9837676185

रुद्रपुर। दो दिन की भीषण बारिश से हुई तबाही को लेकर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा एवं जिला महासचिव सुशील गाबा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से दूरभाष से वार्ता कर उनको एन डी आर एफ़ की अधिक टुकडियां भिजवानें और किसानों व व्यापारियों सहित आम जनता को हुए भारी नुकसान की जानकारी देकर प्रदेश सरकार से वार्ता का अनुरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से रुद्रपुर का दौरा करने का अनुरोध भी किया।

कांग्रेस नेताओं के अनुरोध पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार दोपहर बाद रुद्रपुर पहुँच गए। कांग्रेसी नेताओं नें उन्हें विभिन्न बस्तियों का दौरा करवा कर उनको पूरी तरह डूब चुके घरों से हुए भारी नुकसान से अवगत कराया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने अनेको धान के खेतों में पहुँचकर फसलों के नुकसान का भी जायजा लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि आज प्रदेश सरकार को तत्काल अधिक से अधिक टीमें राहत कार्यों में लगानी चाहिए। उस समय आम जनता, किसानों, व्यापारी वर्ग सहित सभी लोगो को बढ़ा नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार को चाहिए कि जल्द जे जल्द इनको राहत पैकेज देवें।

किसानों की बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि धान की पूरी फसल जिस स्तिथि में भी हो,उसे न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाना तय किया जाना चाहिए। नमी के मानकों को शिथिल करना होगा। आज यह कदम न उठाएं गए तो पूरी अर्थव्यस्था पर गहरा कुप्रभाव पड़ जाएगा। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर आम जनता के साथ है।

श्री रावत ने इस भीषण बारिश में महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, जिला महासचिव सुशील गाबा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पाण्डे, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा सहित समस्त पार्षदों व नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही जनसेवा पर उनकी पीठ थपथपाई।

इस दौरान राजीव कामरा, विकास विश्वास, अमित हालदार, नवकुमार साना, रंजीत तिवारी, गौरव गांधी, एम्बर मंडल, राजू मल्लिक, आनन्द शर्मा, विकास मल्लिक देव आनद आदि उपस्थित थे।