रुद्रपुर : कामरा परिवार अपने समर्थकों सहित कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

रिपोर्ट : मनीष ग्रोवर 

रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव से पूर्व विधायक शिव अरोड़ा ने कांग्रेसियों को बड़ा झटका देते हुए पुराने कांग्रेसियों में शुमार कामरा परिवार को दर्जनों समर्थकों सहित भाजपा में शामिल कराया। भाजपा के आवास विकास प्रचार अभियान के दौरान विधायक शिव अरोड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं सहित कामरा परिवार के निवास पर पहुंचे जहां पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व महामंत्री राजीव कामरा व युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश कामरा के नेतृत्व में कामरा परिवार सहित दर्जनों समर्थकों ने विधायक शिव अरोड़ा का माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया और पूर्ण समर्थन दिया व लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी मतों से जीतने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर भाजपा विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि कामरा परिवार के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को कामरा परिवार व उनके समर्थक पूरी लगन और समर्पण के साथ भारी मतों से जिताएंगे।

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व नगर महामंत्री राजीव कामरा, कांग्रेस की पूर्व पार्षद प्रत्याशी सिमरन कामरा, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश कामरा, संजीव कामरा, चिमनलाल कामरा, राजकुमार हुड़िया युवा व्यापारी नेता हर्ष रावल, अशोक कामरा, परविंदर सिंह कामरा, अजीत सिंह, बलजीत सिंह, कोमल नारंग, चंद्र गांधी, राजेश तिरखा, भगत कक्कड़, विपुल गंभीर, जगदीप कथूरिया,आदि कार्यकर्ता थे।

इस दौरान मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, रीना जगगा, नगर उपाध्यक्ष राजेश जग्गा, सुशील गाबा, नगर उपाध्यक्ष मनोज मदान, नितेश गुप्ता, मानस जयसवाल, किरण सिंह, सोनू वर्मा, विनय बतरा, धीरेंद्र मिश्रा, आशा मुंजाल, माही सकलानी, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान कामरा परिवार ने विधायक शिव अरोड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर, युवा भाजपा नेता मनोज मदान, सुशील गाबा, मानस जयसवाल आदि का आभार व्यक्त किया।