Viral Video: बैलगाड़ी पर हुई दुल्हन की विदाई, बीच सड़क पर देखते रह गए लोग

Unique Vidai On Bullock Cart: शादी ब्याह के कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। इनमें से कुछ वीडियो बेहद मजेदार होते हैं, तो कुछ वीडियो को देखकर हमें हैरानी भी होती है। इंटरनेट पर बहुत सारे कंटेंट देखने को मिलते हैं जो अजीबोगरीब, मजेदार और शॉकिंग होते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल ये वीडियो विदाई का है लेकिन इस दौरान जो नजारा देखने को मिल रहा है, वह वाकई देखने लायक है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दुल्हन की विदाई का वीडियो सामने आया है, जिसमें दुल्हन को बैलगाड़ी पर विदा होते देखा जा रहा है। ऐसे में लोग ये नजारा बीच सड़क पर देखते ही रह गए। आइए आपको भी दिखाते हैं ये मजेदार वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akash Akash K (@akash_masoom_ladka)

वायरल हो रहे इस वीडियो में जो नजारा देखा जा रहा है वह बेहद दुर्लभ है। कई सालों पहले दुल्हनों को इसी तरह पालकी में विदा किया जाता था। लोग दुल्हन की पालकी को कंधे से उठाकर उसकी विदाई करते थे। इसके बाद ज्यादा दुरी तय करने के लिए बैलगाड़ी का इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन अब लोग महंगी-महंगी कारों से दुल्हन को विदा करते हैं। यह वीडियो झांसी का बताया जा रहा है, जिसमें एक दुल्हन को बैलगाड़ी पर जाते देखा जा रहा है। सड़क पर दूल्हा-दुल्हन की इस बैलगाड़ी को देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर akash_masoom_ladka नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। साथ ही 79 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। बहुत से लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।