उधमसिंह नगर : जुआ खेलते पांच गिरफ़्तार, चार फरार

उधमसिंह नगर के किच्छा के जंगल में जुआ खेल रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान चार लोग फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 55200 नगदी के अलावा आठ बाइक जब्त की हैं। सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार बुधवार शाम एसआई राजेंद्र पंत ने किशनपुर में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। मौके पर जुआ खेलते नौ लोग पाए गए। इनमें से पांच तो पुलिस के हत्थे चढ़ गए जबकि चार भाग निकले। पुलिस के अनुसार मोनू मास्टर, उस्मान अंसारी, रईस मलिक, तौसीफ रजा और मो. आकिब गिरफ्तार किए गए। जमना प्रसाद, किशन, जावेद और आफरोज फरार हो गए।