रुद्रपुर : भाजपा नेता के घर लगी आग

भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष के घर के दो मंजिले में स्थित एक कमरे में आग लग गई। इसमें कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया। वहीं शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाताई गई है।

रम्पुरा निवासी राज कोली भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। राज ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उनके परिवार के सभी सदस्य घर में थे। इस दौरान उनके घर की दूसरी मंजिले में स्थित एक कमरे में आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझा दिया गया, लेकिन तब तक कमरे में रखा सामान भी जलकर राख हो गया था। वहीं एफएसओ गिरीश सिंह ने बताया कि दमकल कर्मी के मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों ने आग का काबू पा लिया था।