ऊधमसिंह नगर : रुद्रपुर में श्रीराम लीला के भव्य आयोजन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कमेटी पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं।

मीडिया ग्रुप, 14 अक्टूबर, 2021
रिपोर्ट- मनीष ग्रोवर 9837676185

रुद्रपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा द्वारा मुख्य अतिथि के रूपमें उपस्थित हुये। श्रीराम लीला कमेटी पदाधिकारियों द्वारा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा प्रभु श्रीराम की भव्य रामलीला का आयोजन वर्षो वर्ष से रामलीला मैदान में होता आ रहा है। निश्चित रूप से इसके लिये आयोजक कमेटी बधाई की पात्र हैं जो हमारे हिन्दू समाज को भगवान राम के हमारे जीवन मे महत्व को दर्शाते पुण्य कार्य रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति का बोध करवा रहे हैं। शिव अरोरा ने सभी रामलीला में अपनी मेहनत लगन से रामलीला में भिन्न भिन्न पात्र का अभिनय करने वाले सभी महानुभावों का अभिवादन कर उनका उत्साहवर्धन किया।

शिव अरोरा ने प्रभुराम के चरणों मे वंदन करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों की खुशहाली तरक्की की कामना की एवं रामलीला के इतने भव्य आयोजन हेतु सभी आयोजनकर्ता को बधाई दी।

इस अवसर पर पवन अग्रवाल , केवल बत्रा, हरीश सुखीजा, आशु ग्रोवर, सचिन आनंद, पवन गाबा व अन्य लोग मौजूद रहे।