रुद्रपुर : ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या का आरोप

रुद्रपुर। दहेज लोभी ससुरालियों पर पुत्री की हत्या कर देने का आरोप लगाकर परिजनों ने एस एस पी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायती पत्र सौंपा। परिजनों का कहना है कि उनकी पुत्री की शादी 3 दिसंबर 2015 को हिन्दू रीति रिवाजो के अनुसार सम्पन्न हुई थी।

शादी मे सम्पूर्ण दान दहेज देकर विदा किया था। लेकिन सामान से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। उसको ससुराल वाले कम दहेज देने के ताने देते थे। उसका पति, ससुर, सास, नन्द, नंदोई, देवर इस शादी से खुश नही थे। पुत्री को आए दिन मारते पीटते थे।

26 जनवरी 2024 को रात पुत्री का फोन भाई के पास आया उसने कहा ससुराल वाले उसे दहेज के कारण मार पीट कर रहे है। कुछ देर बाद दामाद का फोन आया और उसने कहा कि लड़की को जसपुर लेकर आ रहा हूं। 27 जनवरी दोपहर दामाद ने फोन कर कहा कि तुम्हारी बहन फासी खा कर मर गई है।

वहां आकर देखा पुत्री के चेहरे पर चोट आई हुई थी, उसे देखकर साफ दिख रहा था कि रीता के साथ दहेज के कारण मार पीट कर उसके ससुराल वालो ने उसकी हत्या कर दी है। परिजनों ने ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।