उधमसिंह नगर : बाल-बाल बची रुद्रपुर के पूर्व विधायक ठुकराल की जान

मीडिया ग्रुप, 26 नवंबर, 2023

रुद्रपुर। रविवार रात करीब आठ बजे नगर कीर्तन के समापन के दौरान बड़ा हादसा टल गया। मुख्य बाजार में गुब्बारे में भरी जाने वाली गैस से भरा सिलिंडर फट गया। जिस समय हादसा हुआ उस समय पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल नगर कीर्तन यात्रा को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि जिस समय वह अपना संबोधन दे रहे थे, अचानक सामने गली के किनारे खड़े गैस के गुब्बारे बेच रहे विक्रेता का गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया।

धमाका इतनी तेज था कि सिलेंडर उड़कर पूर्व विधायक के पास आकर गिरा जिससे पूर्व विधायक ठुकराल बाल बाल बचे। सिलेंडर फटने से चारों तरफ अफरातफरी मच गई। इस हादसे में कोई घायल नही हुआ।