रुद्रपुर में बनाई जा सकती साइबर सिटी, टाटा और इंफोसिस समेत कई कंपनियां निवेश के लिए राजी

मीडिया ग्रुप, 16 नवंबर, 2023

प्रदेश सरकार ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के आसपास साइबर सिटी बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। इस प्रस्ताव को अंजाम देने के लिए सरकार आईटी क्षेत्र की नामी कंपनियों से बात कर रही है।

टाटा और इंफोसिस सरीखी कंपनियों ने निवेश के लिए हामी भरी है। कंपनियों के सुझाव पर सरकार आईटी व सेवा क्षेत्र की नीतियों में भी बदलाव कर सकती है।

आठ और नौ दिसंबर को प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारी कर रही प्रदेश सरकार ने रोड शो के दौरान कई आईटी कंपनियों को निवेश के लिए उत्तराखंड में आमंत्रित किया है।

आईटी सेक्टर से जुड़ी कई और प्रमुख कंपनियों से चल रही बातचीत भी सकारात्मक मानी जा रही है। सरकार की योजना एक ही स्थान पर सभी आईटी कंपनियों को भूमि उपलब्ध कराने की है।

यदि ऐसा हो पाता है तो सरकार राज्य की पहली साइबर सिटी बनाने में सफल हो पाएगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, साइबर सिटी के लिए रुद्रपुर में पराग फार्म के पास उपलब्ध भूमि पर आईटी कंपनियों को भूमि उपलब्ध कराई जा सकती है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आईटी सेक्टर में टाटा 5000 करोड़ रुपये का निवेश कर सकता है। निवेश की राशि परिस्थितियों के अनुरूप और अधिक हो सकती है।

इसके अलावा आईटी सेक्टर की अग्रणी कंपनी इंफोसिस से भी सरकार की बात हो चुकी है। इंफोसिस भी उत्तराखंड में बड़ा निवेश कर सकती है।