भाईचारा एकता मंच वार्षिकोत्सव में करेगा महिलाओं का शॉल उड़ाकर सम्मान।

मीडिया ग्रुप, 10 अक्टूबर, 2022

रिपोर्ट – बादल गंगवार 

रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच के वार्षिकोत्सव में आगामी 6 नवंबर को अंबेडकर पार्क रूद्रपुर में 21 सौ महिलाओं को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा संगठन में विशेष रूप से कार्य करने वाली कुछ महिलाओं को अलग से सम्मानित भी किया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगठन का वार्षिकोत्सव एवं एवं पटेल जयंती सम्मान समारोह 6 नवंबर दिन रविवार को अंबेडकर पार्क रूद्रपुर में होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगे हैं। संगठन में विशेष सहयोग देने वाली महिलाओं पदाधिकारी व सदस्यों को इस बार संगठन अलग से सम्मानित करेगा।

संगठन समय-समय पर जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन, ट्राई साइकिल, रिक्शा जरूरतमंद बच्चों को कॉपी ,किताबें, बैग इत्यादि देता रहा है जो आगे भी देता रहेगा।

उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारी व सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से जुट जाने की अपील की है।