उधमसिंह नगर : भाजपा मंत्री प्रजापति ने लिया बारिश से हुआ नुकसान का जायजा।

मीडिया ग्रुप, 09 अक्टूबर, 2022

किच्छा। ग्राम पंचायत सतुईया में स्थानीय लोगों की फसलो के नुकसान का भाजपा ओबीसी मोर्चा ग्रामीण मंडल मंत्री राजेन्द्र प्रजापति ने लिया जायजा।

भाजपा ओबीसी मोर्चा ग्रामीण मंडल मंत्री राजेन्द्र प्रजापति ने पटवारी से वार्ता करके नुकसान का मुआवजा राशि दिलाने की भी मांग की।

इस दौरान सुदेश कश्यप, बंटी कश्यप, बाबू राम कश्यप, राम गोपाल, भगवान दास, चींटी राजपूत, चोखे लाल राजपूत, शंकर लाल, मनोहर लाल आदि मौजूद रहे।