बड़ी ख़बर : रुद्रपुर ज्वैलर्स के घर में लूट का प्रयास, दंपत्ति घायल।

मीडिया ग्रुप, 07 अक्टूबर, 2022

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में छत के रास्ते घर में प्रवेश कर डकैतों ने ज्वैलर्स के घर में डकैती का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने ज्वैलर्स और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए।

शोर होने पर डकैत फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस ने डकैतों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप तीनपानी डैम रोड निवासी राहुल वर्मा की घर में ही माया ज्वैलर्स नाम से दुकान है। दोमंजिले पर वह अपने पिता और पत्नी अंकिता और एक साल की बेटी के साथ रहते हैं।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को उनके पिता गांव चले गए थे। घर में राहुल और उनकी पत्नी और बेटी ही थे। आधी रात को बदमाशों ने घर में घुस किया हमला।

देर रात वे लोग खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। करीब 12 बजे के बाद पड़ोस के छत के रास्ते चार बदमाश उनकी छत पर चढ़ आए। इसके बाद घर में प्रवेश किया।

इस दौरान बदमाशों ने राहुल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस पर वह शोर मचाते हुए घर से बाहर को भागा।

यही नहीं बदमाशों ने ज्वैलर्स की पत्नी अंकिता पर भी हमला कर घायल कर दिया। हल्ला होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो बदमाश फरार हो गए।

सूचना पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा, एसआइ पूरण सिंह तोमर पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जानकारी ली।

साथ ही घायल ज्वैलर्स राहुल वर्मा और उनकी पत्नी अंकिता को किच्छा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।