ऊधमसिंह नगर : ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने तीन के खिलाफ की गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही।

मीडिया ग्रुप, 24 जनवरी, 2022

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प पुलिस द्वारा तीन लोगोँ के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंह नगर द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2022 की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण चुनावों को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्ददेश से सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

निरीक्षक सुन्दरम शर्मा द्वारा बताया गया कि थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस द्वारा अपराधिक पृष्ठ भूमि वाले 03 अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा अधिनियम की कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा महेन्द्र राजपूत उर्फ नन्हे पुत्र बाबू राम निवासी आजादनगर वार्ड न0 07, शमशान घाट रोड थाना ट्रांजिट कैम्प जनपद ऊधमसिहनगर के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा महेंद्र राजपूत के विरुद्ध मु०अ०सं०- 149/2021 धारा- 8/22 N.D.P.S ACT एवं मु०अ०सं०- 376/2021 धारा 323/504/392/ 452 भादवि के मुकदमें थाना ट्रांजिट कैम्प में दर्ज है।

बलजीत सिह पुत्र दर्शन सिह निवासी फुलसुंगी थाना ट्राजिट कैम्प जिला ऊधम सिह नगर के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है, उसके विरुद्ध FIR NO- 206/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम, FIR NO 249/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम,FIR NO-269/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियमके मुकदमें थाना ट्रांजिट कैम्प में दर्ज है।

अजीत सिह पुत्र महेन्द्र सिह निवासी जगतपुरा थाना ट्राजिट कैम्प जिला ऊधम सिह नगर के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है, उसके विरुद्ध FIR NO- 250/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम, FIR NO- 348/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम दर्ज है।

पुलिस की कार्यवाही में निरीक्षक सुन्दरम शर्मा,उ0नि0 मनोज कुमार, उप निरीक्षक ललित चौधरी, कानि0 188 राजेन्द्र कन्याल, कानि0 110 जगमोहन गौड, कानि0 656 नीरज भोज आदि पुलिसकर्मी थे।