उधम सिंह नगर : नशे के काले कारोबार में महिलाओं की बढ़ती संलिप्तता, स्मैक और नशे के इंजेक्शनों सहित महिला गिरफ्तार।

मीडिया ग्रुप, 19 जनवरी, 2022

नानकमत्ता। पुलिस ने स्मैक और नशे के इंजेक्शनों की तस्करी में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 7.70 ग्राम स्मैक और 121 इंजेक्शन बरामद किये गये है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरिंदरजीत सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा के नेतृत्व में थाना नानकमत्ता पुलिस ने नशे के विरुध कार्यवाही करते हुए ग्राम गिधोर से स्मैक और नशे के इंजेक्शनों की तस्करी में लिप्त गुरमीत कौर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गुरमीत के कब्जे से 7.70 ग्राम समेक और नशे के 121 इंजेक्शन बरामद किये साथ ही महिला के कब्जे से 4 हजार 970 रूपये भी बरामद हुए। गिरफ्तार महिला के खिलाफ थाना नानकमत्ता में 18/2022 धारा 8/21/22 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी केसी आर्य, उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक मंजु पवाँर, कांस्टेबल आसिफ हुसैन, ललित काण्डपाल, प्रकाश आर्य, बोबिंदर कुमार, राजेश कुमार आदि शामिल थे।