ऊधमसिंह नगर : पूर्व मंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बीच हुये विवाद में दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज, पूर्व मंत्री भी नामजद।

मीडिया ग्रुप, 05 दिसम्बर, 2021

बाजपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और किंदा समर्थकों के बीच हुई मारपीट मामले में शनिवार को एक पक्ष की ओर से 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

वहीं देर रात दूसरे पक्ष के सुखमीत सिंह पुत्र मुख्त्यार सिंह निवासी ग्राम भीकमपुरी की ओर से दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें यशपाल आर्य, हरेंद्र सिंह लाडी आदि लोगों के नाम शामिल हैं।

तहरीर में सुखमीत सिंह ने कहा है कि चार दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे के करीब उसके साथी शांतिपूर्वक तरीके से शमशान घाट बाजपुर के करीब रोड किनारे खड़े होकर पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के बाजपुर आगमन का शांतिपूर्वक विरोध कर रहे थे।

आरोप है कि तभी हरमिन्दर सिंह ढिल्लन लाडी पुत्र स्व महेन्द्र सिंह निवासी नया गांव आए और हमें गालियां देते हुए कहा कि जान से मार दो सालों को। जिसके बाद उन्होंने अपने साथ के लोगों से प्रार्थी व प्रार्थी के समर्थकों को घेरकर मारना-पीटना शुरू कर दिया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य, हरमिन्दर सिंह ढिल्लन लाडी केलाखेड़ा पूर्व चेयरमैन हामिद अली इत्यादि ने लात घुसों व लाठी-डंडों से जमकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने धारा 147, 323, 504 के तहत मामला दर्ज किया है।