ऊधमसिंह नगर : डीएम रंजना राजगुरु का तबादला, युगल किशोर पंत ऊधमसिंह नगर के नए जिलाधिकारी।

मीडिया ग्रुप, 01 दिसम्बर, 2021

उत्तराखंड में विधान सभा चुनाव को चंद महीनों के ही समय बाकी है। विधानसभा चुनाव से पूर्व संभावित प्रशासनिक फेरबदल को धामी सरकार ने मंगलवार को अंजाम दे दिया। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आयुक्तों को बदल दिया गया है। ऊधमसिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु का भी तबादला हो गया है।

ऊधमसिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना का तबादला शासन में अपर सचिव पद पर किया गया है। युगल किशोर पंत ऊधमसिंह नगर के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। शासन ने देर रात आईएएस अफसरों समेत कुल 35 नौकरशाहों के विभागों में फेरबदल का आदेश जारी किया।

ऊधम सिंह नगर की डीएम रंजना को अपर सचिव नागरिक उड्डयन के पद पर भेजा गया। वह अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद व मुख्य कार्यकारी अधिकारी उकाड़ा की भी जिम्मेदारी होगी। शासन अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को वर्तमान पदों के अलावा ऊर्जा व वैकल्पिक ऊर्जा का भी दायित्व दिया है।