रुद्रपुर में रविवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, यूपीसीएल ने जारी की सूचना

रुद्रपुर। विद्युत वितरण खंड-द्वितीय, रुद्रपुर के अंतर्गत 33/11 केवी उपसंस्थान दानपुर से जुड़े क्षेत्रों में रविवार, 18 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 33 केवी लाइन के अनुरक्षण कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण या आंशिक रूप से बाधित रह सकती है।

प्रभावित क्षेत्रों में दानपुर, भगवानपुर, अमरपुर, वसुंधरा धाम, जाफरपुर गांव, कन्टोपा, कीरतपुर, संपत नगर, जहांगीर नगर, नरपत नगर, लंबाखेड़ा, खानपुर नंबर-1, मोहनपुर नंबर-1 व नंबर-2, धौलपुर, केसरीपुर, सामिया लेक सिटी कॉलोनी, शारदा कॉलोनी, सिटीवन रोड, श्यामाश्याम गार्डन, किंग टावर, फेंड्स कॉलोनी, फेंड्स सर्किल, आहुजा कॉलोनी, वसुंधरा कॉलोनी फेज-1 व फेज-2, गुलमोहर, लक्ष्मी विला फेज-2, शांतिविहार, सिटी वन, सिल्वर ओक कॉलोनी, भूरारानी गांव, स्वागत एन्क्लेव, सरस्वती एन्क्लेव और खुशी एन्क्लेव सहित दानपुर उपसंस्थान से जुड़े सभी क्षेत्र शामिल हैं।

यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से अनुरक्षण कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है।