रुद्रपुर। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की ओर से 33/11 केवी उपस्थान दानपुर के अंतर्गत 11 केवी पोषकों के पुराने Bare Conductor को नए ACS Conductor (Covered Conductor) से बदलने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते शुक्रवार से रविवार तक दानपुर उपखंड से जुड़े कई क्षेत्रों में निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बाधित रहेगी। यूपीसीएल की ओर से शटडाउन और विद्युत बाधित होने संबंधी सूचनाएं जारी की जाती हैं।
2 अक्टूबर, शुक्रवार को दानपुर एवं भूरासानी 11 केवी पोषकों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान जाफरपुर, मोहनपुर, केशरपुर, लम्बाखेड़ा, सम्पतपुर, नरपत नगर, भूरासानी, हंस विहार, शांति विहार आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे।
3 अक्टूबर, शनिवार को दानपुर एवं भूरासानी 11 केवी पोषकों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान जाफरपुर, मोहनपुर, केशरपुर, लम्बाखेड़ा, सम्पतपुर, नरपत नगर, भूरासानी, हंस विहार और शांति विहार आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
4 अक्टूबर, रविवार को दानपुर उपस्थान के सभी पोषकों पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान दानपुर उपस्थान से जुड़े सभी उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है।

