रुद्रपुर में सोमवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, यूपीसीएल ने जारी की सूचना

रुद्रपुर। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) की ओर से 33/11 केवी उपस्थान नवोदय और दानपुर से जुड़े क्षेत्रों में एलटी कैपेसिटर बैंक स्थापित किए जाने के चलते सोमवार 14 सितंबर 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।

विभाग के अनुसार आदर्श कालोनी पोषक, अनाज मंडी पोषक, एलाइंस कालोनी पोषक, सिंह कालोनी पोषक, ट्रेनिंग सेंटर पोषक, मॉडल कालोनी पोषक, गुरुनानक कालोनी पोषक और जैन कालोनी पोषक क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

UPCL ने संबंधित पोषकों पर शटडाउन की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।