रुद्रपुर : महेशपुर में सैकड़ों युवाओं व ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का हाथ, ठुकराल ने किया स्वागत

रुद्रपुर। ग्राम महेशपुर में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के प्रयास से सैकड़ों युवाओं और ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों ने पार्टी की विचारधारा में आस्था जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कांग्रेस में शामिल होने वाले युवाओं और ग्रामीणों का माल्यार्पण कर तथा कांग्रेस का झंडा देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से विकास कार्यों की कमी से परेशान है। पिछले साढ़े चार वर्षों से क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हैं, जिसके चलते ग्रामीणों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ठुकराल ने कहा कि विकास कार्यों के अभाव में क्षेत्र उपेक्षित बना हुआ है। जनता छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी परेशान है। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता और अकर्मण्यता के कारण क्षेत्र में अपेक्षित निर्माण एवं विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। यही कारण है कि लगातार लोग भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए सभी युवाओं और ग्रामीणों का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं और ग्रामीणों ने कांग्रेस के पक्ष में नारे लगाए तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में विशाल, हिमांशु, अमन, अभय, अभिषेक, आकाश, अजीत, अनिल, हरीश, फुरकान, कपिल, करन, मनीष, कृष्णा, अतुल, मयंक, विकास, नितेश, मोहित, सजल, प्रियांशु, श्यामदेव, शानू, संदीप, शौर्य, विशेष, चंदू, शिवा, लक्की, बरकत, रोहन, अरुण, मोहन, सचिन, प्रसन्नजीत, अजय, विजय, ओमकार, विपुल, हनी, सुदर्शन, राजा, शिवम, सुनील, गुड्डू, रोहित, अखिल, अमृत, आनंद, अनिकेत, अनुज, राजू, चीनू, हर्ष, अर्जुन, दिव्यांशु, गौरव, अमरजीत, दीपक, प्रिंस, विनीत, हरबंश व खुश आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पति तेज सिंह, पूर्व प्रधान पिपलिया दिनेश पंत, अशोक राय, सुनील चुग, आशीष बाला, नासिर अली, करण रंधावा, गुरनाम सिंह कालड़ा, अंकित बाटला, आकाश बाटला, रामकुमार गुप्ता, राजेंद्र मौर्य, कुंवर पाल कोली, सुदीप ठाकुर, केरु मंडल, विजय बहादुर, जसपाल सिंह, वरुण सरकार, वंश शर्मा, विजय शंकर, रेशम सिंह, परितोष हाल्दार, आरिफ गाजी, पूर्व प्रधान बुरा नगर अशोक विश्वास, मधु, रोहित घीक, प्रदीप यादव, आकाश विश्वास, गुरदयाल सिंह, अमरपुर ग्राम प्रधान राम सिंह, संजय ठुकराल, गगन ग्रोवर, सुमित बाटला, दीपक मल्होत्रा, विकास बंसल, संजय सैनी आदि मौजूद रहे।