उत्तराखंड: ऊधमसिंह नगर समेत तीन जिलों में नगर निकाय चुनाव का बिगुल, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना
उत्तराखंड। प्रदेश के तीन नगर निकायों में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर, नगर पंचायत गढ़ी नेगी (ऊधमसिंह नगर) और नगर पंचायत पाटी (चंपावत) के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार तीनों निकायों में 9 जून 2026 को मतदान होगा, जबकि 11 जून 2026 को मतगणना कराई जाएगी।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन पत्र 27 और 29 मई को दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 मई को होगी, जबकि 31 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 1 जून को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

