रुद्रपुर: अष्टमी पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया कन्या पूजन, मां भगवती से की लोककल्याण की प्रार्थना
रुद्रपुर। चैत्र नवरात्र की पावन अष्टमी के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने आवास पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से नौ कन्याओं का पूजन कर उनके चरण पखारे और उन्हें भोजन कराया।
इस मौके पर ठुकराल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्याओं को साक्षात देवी का स्वरूप माना गया है। नवरात्र के इस पावन पर्व पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है, जो समाज में नारी शक्ति के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव बढ़ाता है।
उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मां भगवती से सभी के कष्ट दूर करने और समाज में समरसता व खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कन्याओं को उपहार भेंट किए और मां दुर्गा की आरती कर लोक कल्याण की कामना की।
