उत्तराखंड में 30 मार्च को अवकाश घोषित।

मीडिया ग्रुप, 23 मार्च, 2026

उत्तराखंड सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश की तिथि में संशोधन किया है। अब 31 मार्च के बजाय 30 मार्च 2026 (सोमवार) को संपूर्ण राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और बैंक बंद रहेंगे। 31 मार्च को कार्यालय सामान्य दिनों की तरह कार्य करेंगे।

उत्तराखंड सरकार ने महावीर जयंती की छुट्टी को लेकर चल रहे सारे असमंजस को खत्म कर दिया है। उत्तराखंड सरकार की तरफ से महावीर जयंती की छुट्टी का आदेश जारी हो गया है। महावीर जयंती की छुट्टी 30 मार्च सोमवार को रखी गई है। पहले ये छुट्टी 31 मार्च मंगलवार को रखी गई थी। यानी अब 31 मार्च को सभी सरकारी कार्यकाल खुलेंगे, और 30 मार्च को बंद रहेगे।

दरअसल, पहले सरकारी कैलेंडर में महावीर जयंती 31 मार्च को घोषित की गई थी, लेकिन जैन कैलेंडर के अनुसार महावीर जयंती 30 मार्च को है इसीलिए सरकार ने महावीर जयंतीकी छुट्टी में संशोधन किया और उसे 30 मार्च को करने का आदेश किया है।

महावीर जयंतीकी छुट्टी को लेकर सरकार की तरफ से जो आदेश जारी किया गया है, उसमें साफ किया गया है कि महावीर जयंती की 31 मार्च की छुट्टी में संशोधन करते हुए उसे 30 मार्च किया गया है। यानी अब 30 मार्च को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। वहीं 31 मार्च को यथावत खुलेंगे।

30 मार्च सोमवार को महावीर जयंती मिलने सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई. क्योंकि 29 मार्च को रविवार पड़ रहा है और उससे अगले दिन 30 मार्च सोमवार को महावीर जयंती की छुट्टी मिल गई। इस तरह इस वीकेंड पर कर्मचारियों को लगातार दो छुट्टी मिलेगी।