ऊधमसिंह नगर : बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का रुद्रपुर में धरना प्रदर्शन।

मीडिया ग्रुप, 07 नवंबर, 2021
रिपोर्ट- मनीष ग्रोवर

रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर बढ़ती महंगाई पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज रोडवेज के निकट डीडी चौक पर स्थित पेट्रोल पंप के बाहर जोरदार नारेबाजी और धरना प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के रोजाना बढ़ते दामों से जनता तंग आ चुकी है। महिलाओं का रसोई का बजट बिगड़ चुका है और पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से किराए भाड़े ट्रांसपोर्ट खाने पीने की वस्तुएं हर चीज में महंगाई की आग लगी हुई है।

तनेजा ने कहा कि अब भाजपा की सरकार चुनाव को आता देख आम जनता को राहत देने के नाम पर ऊंट के मुंह में जीरे की तरह कार्य कर जनता को बेवकूफ बना रही है। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि कम से कम 15 से ₹20 पेट्रोल और डीजल के दाम कम किये जाए और कम से कम ₹200 रसोई गैस पर कम किया जाए जिससे जनता को राहत मिल सके।

तनेजा ने कहा की सरकार ने कमर्शियल गैस के दाम बढ़ाकर लगभग दोगुने कर दिए हैं। आज कमर्शियल सिलेंडर लगभग ₹2000 का मिल रहा है जिससे छोटे व्यापारियों की कमर टूट गई है जिससे वह अपने परिवार का पालन पोषण करने में असमर्थ हैं। भाजपा सरकार को कमर्शियल गैस के दाम कम करके इन व्यापारियों को तुरंत राहत देनी चाहिए।

तनेजा ने कहा कि कि यह सरकार सत्ता के अहंकार में डूब चुकी है इसे आम जनता से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। भाजपा के नेता सिर्फ जनता को लूट लूट कर अपनी जेब भरने का कार्य कर रहे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप चीमा, प्रदेश सचिव परिमल राय, पूर्व दर्जामंत्री हरीश बावरा, ब्लाक अध्यक्ष दिनेश पंत, महामंत्री राजीव कामरा, विजय अरोड़ा, अर्जुन विश्वास, विकास मल्लिक, महिला कांग्रेस की महिला अध्यक्ष मोनिका ढाली, एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट, उमा सरकार, सपना रानी, सेवादल अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, रवि कठेरिया, पार्षद रमेश कालडा, सायरा बानो, महबूब अंसारी, पूर्व सभासद इंद्रजीत सिंह, रामकृष्ण कनौजिया, नंद शेखर गांगुली, रंजीत तिवारी, रामाधारी गंगवार, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष राम दयाल सिंह, यूथ अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी, कामेश्वर जेटली, खगोपति विश्वास, डॉ विमल घरामी, उमर खान, राम प्रसाद, जगदीश कर्मकार, देबू कोली, नितिन कुमार, अनिल शर्मा, अरविंद कुमार, ज्ञान प्रकाश दुबे, बाबू विश्वकर्मा, विजय सिंह, अशित बाला, आनंद शर्मा, इमरान अंसारी, कृपाल शाही, सानु रजा, आयशा गुलशन, शहनाज, फ़िज़ा, महरून शायदा, नसरीन, शहनाज, बनो, अफसाना, शमा परवीन, हसीन, सजदा, तारा, इसरत जहाँ आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।