उधमसिंह नगर। एक घर से पशु के पैर और 20 किलो प्रतिबंधित मांस पुलिस ने बरामद किया है। मौके से पिता-पुत्र गिरफ्तार किए गए, जबकि तीन लोग भागने में सफल हुए।
पुलभट्टा पुलिस के अनुसार एसआई प्रकाश चंद्र, इंद्र प्रकाश, अनिल कुमार और अभय कुमार चौकी बरा से ग्राम शहदौरा में ईमामनगर को जाने वाली नहर वाली कच्ची सड़क पर गश्त कर रहे थे। पुलिस टीम जब मंजूर के घर के सामने पहुंची तो आंगन में लड़का दिखा जो भागने लगा। बरामदे में प्रतिबंधित मांस और उपकरण, लकड़ी का गुटका आदि रखा मिला। मंजूर, शाहिद पकड़े गए जबकि तीन लोग भाग गए। भागने वाले सोहेल, शकील और खलील हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पशु चिकित्साधिकारी मृगाक्षी यादव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
