रुद्रपुर : रेजिडेंशियल सोसाइटी में चुनाव पर विवाद, जिलाधिकारी को सौंपा प्रार्थना पत्र

रुद्रपुर। कीरतपुर स्थित साई बिहार रेसिडेंशियल सोसाइटी में चुनाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोसाइटी के अध्यक्ष परवीन कुमार और कोषाध्यक्ष राम कुमार शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने संस्था के संविधान के विपरीत मनमाने तरीके से चुनाव करवाने की घोषणा की है।

इस मामले को लेकर साई बिहार सोसाइटी के निवासियों ने जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी और रजिस्ट्रार सोसायटी को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। निवासियों ने चुनाव को अवैधानिक करार देते हुए इसे रद्द करने और तत्काल प्रभाव से चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है।

निवासियों का कहना है कि चुनाव के संबंध में सभी प्रक्रियाओं और नियमों का पालन किया जाना चाहिए, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित हो सके। मामले में प्रशासनिक अधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।