रुद्रपुर। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा को वार्ड नंबर 28 (मुख्य बाजार) और वार्ड नंबर 38 (आवास विकास पश्चिमी) में वार्डवासियों का मजबूत समर्थन मिला है।
क्षेत्र के लोगों ने उनके पक्ष में एकजुटता दिखाते हुए विकास कार्यों और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का भरोसा जताया। इस दौरान खेड़ा ने जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया।
मोहन खेड़ा ने कहा कि जनता का यह समर्थन उनके लिए प्रेरणा है और वह अपने वार्डों के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कांग्रेस समर्थकों का कहना है कि इस समर्थन से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
