रुद्रपुर : मारपीट कर ई रिक्शा चालक से फोन और नगदी लूटी

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में किच्छा बाईपास रोड पर मोदी मैदान के पास कुछ युवकों ने ई रिक्शा चालक से मारपीट कर उसके पास से मोबाईल तथा नगदी लूट ली। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

आर्दश कालोनी निवासी ललित ने बताया कि वह ई रिक्शा चलाता है। 11 जून को रात्री करीब 12ः30 बजे वह ई रिक्शा लेकर मोदी मैदान से खेडा की ओर जा रहा था। रास्ते में 4-5 अज्ञात लडको ने उसे रोका और मोदी मैदान के अन्दर ले गये।

ललित का आरोप है कि वहा पर उक्त लड़के उससे फोन व पैसे छीनने लगे। जब उसने इसका विरोध किया। तो उक्त लडके उसे बैल्ट, डण्डे से बुरी तरह मारने पीटने लगे। जिसके चलते उसके सिर पर खुली चोट आई है।

इस दौरान हमलावर लड़कों ने उसका फोन व 1500 रुपए छीन लिया। उसका कहना है कि उक्त लडके ई रिक्शा लेकर भागने वाले थे कि तभी वहा पर आते जाते लोगो को देखकर वह भाग गये।