रुद्रपुर: विवाहिता को घर से निकला, दहेज प्रताड़ना का लगा आरोप

रुद्रपुर। शादी में कम दहेज का ताना मारने वाले ससुरालियों पर विवाहिता ने मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। आरोप था कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुरालियों ने शारीरिक व मानसिक यातनाएं देनी शुरू कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर निवासी एक महिला ने बताया कि वह एक सामान्य परिवार की महिला है। उसका विवाह 24 जून 2021 में हरियाणा निवासी राकेश के साथ हुआ था। शादी में मायके वाले ने हैसियत के अनुसार स्त्री धन भी दिया। आरोप था कि शादी के कुछ माह बाद ही पति राकेश, जेठ मनीष, जेठानी मुकेश, जेठानी ज्योति बार-बार कम दहेज लाने का ताना मारने लगे।

पीड़िता का आरोप है कि जब वह बीमार थी और दहेज देने में असमर्थता जताई तो पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। कई घंटे गिड़गिड़ाने के बाद पति ने मायके ले लाकर छोड़ दिया। जहां मायके वालों ने उसका उपचार करवाया। पीड़िता का कहना था कि कई बार घर बसाने की कोशिश की। मजबूर होकर उसने कार्रवाई करने का निर्णय लिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।