रुद्रपुर : पहले बहन को मार डाला…फिर खुद भी पंखे से लटकर दी जान; किराए के कमरे में मिला दोनों का शव

रुद्रपुर। सिंह कॉलोनी में किराए के कमरे में भाई फंदे पर लटका मिला जबकि बहन का शव जमीन पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा कि भाई ने पहले बहन का गला घोंटा और फिर बाद में खुद आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार सुनील अपनी बहन के साथ सिंह कॉलोनी गली नंबर दस में तीन दिन से किराए के कमरे में रह रहा था। सुनील सब्जी की ठेली लगाता था।

बुधवार की सुबह सुनील का रिश्तेदार के कमरे में आया था। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो बहनोई को बुलाया गया। जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर सुनील का शव कमरे में पंखे पर लगाए रस्सी से लटका था जबकि लड़की का शव जमीन पर पड़ा था।

एसएचओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने अपनी बहन का गला घोंटा और फिर आत्महाया कर ली। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लड़की ने एक साल पहले लव मैरिज की थी। लड़की आठ दिन पहले रुद्रपुर आई थी। मृतक चार बहने और एक भाई था। सबसे बड़ी बहन विवाहिता और मृतका दूसरे नंबर की है।