रुद्रपुर : नशेड़ी पति से तंग आकर पत्नी ने गटका विषाक्त

रुद्रपुर। पति के पिछले काफी समय ने नशे के चंगुल फंसने के कारण एक महिला ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि ट्रांजिट कैम्प निवासी महिला का पति नशे का आदी है। उसे एक नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया गया है। पति की गैरमौजूदगी में महिला मजदूरी कर अपने तीन छोटे बच्चों का भरण पोषण कर रही है।जिससे उसके समक्ष जीवन यापन में परेशानियां आ रही है।

बताया जाता है कि सोमवार रात्रि महिला ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। विषाक्त पदार्थ खाते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिस पर बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग आ पहुंचे। महिला को तत्काल गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत में सुधार बताया है।