ऊधमसिंह नगर : बेहड़ ने जाना लखीमपुर में घायल हुये किसानों का हाल।

मीडिया ग्रुप, 09 अक्टूबर, 2021

रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ ने आज लखीमपुर खीरी में घायल हुए किसानों का रुद्रपुर के चीमा अस्पताल पहुँच कर उनका हाल-चाल जाना व जल्द स्वस्थ्य होने की ईश्वर से कामना करी।

श्री बेहड़ ने कहा कि भाजपा के नेताओं के सामने इंसान की जान का कोई मोल नही है, यह लखीमपुर की दर्दनाक घटना से साबित हो चुका है। भाजपा के नेता अपने अहंकार में पूर्ण रूप से डूब चुके हैं। सैकड़ों किसानों ने किसान आंदोलन में अपने जान गवा दी परंतु केंद्र में बैठे भाजपा के नेताओं का दिल नही पसीज रहा। काले कानून वापसी को लेकर केंद्र सरकार हिटलरशाही रवैया अपना रही है।

श्री बेहड़ ने कहा कि जनता ने भी मन बना लिया है इस बार विधानसभा चुनावों में भाजपा को मोह तोड़ जवाब मिलेगा और इन्हें सत्ता छोड़नी पड़ेगी।