उत्तराखंड : नैनीताल में रक्षा बंधन पर लिए खाद्य पदार्थों के 27 नमूने फेल।

मीडिया ग्रुप, 10 सितंबर, 2023

रुद्रपुर। उत्तराखंड में खाने की सामग्री में मिलावट कर इंसान को बीमार करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

रक्षाबंधन से पहले कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले के कालढूंगी, रामनगर और हल्द्वानी शहरों में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने  नैनीताल जिले में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 221 नमूने लिए थे।

इनमें 27 खाद्य नमूने अधोमानक पाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक मिलावट मिठाइयों में मिली। रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला के उपायुक्त डाॅ. राजेंद्र सिंह कठायत ने बताया कि मोबाइल लैब के माध्यम से टीम के सदस्यों ने मिठाइयों के 91 नमूनों की सर्विलांस जांच की। जिसमें मिठाई 18 नमूने अधोमानक मिले।

डॉ. कठायत ने बताया कि मसालों के 48 नमूने, अनाज के 24, खाद्य तेल 17 और खाद्य पदार्थों के 13 नमूने भरे गए। इसके अलावा दूध, मक्खन, पनीर, मावा, घी, दही के 28 नमूने भरे।

इनमें मसालों के तीन, तेल का एक और बेसन का एक नमूना फेल हुआ। उन्होंने बताया कि इस अभियान में लिए गए कुल 221 खाद्य पदार्थों में से 27 नमूने अधोमानक पाए गए।