रुद्रपुर : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत।

मीडिया ग्रुप, 06 सितंबर, 2023

रुद्रपुर। किच्छा से भोजीपुरा जाते समय रुद्रपुर में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसे किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक विनोद निवासी जिला बरेली यूपी मंगलवार की रात बाइक से घर भोजीपुरा वापस जा रहा था। पुलभट्टा फाइओवर के पास उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। उसे उपचार के लिए किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक किच्छा ससुराल में आया था और वापस घर लौट रहा था।

मृतक किसी निजी अस्पताल की एंबुलेंस का चालक था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। मृतक के दो बच्चे हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।