उधमसिंह नगर : गाय ने दिया 6 पैर और दो पूछ वाले बछड़े को जन्म।

मीडिया ग्रुप, 20 फरवरी, 2023

नानकमत्ता। हंसपुर खत्ता के जंगल में पशुपालक गुर्जर की गाय ने एक विचित्र बछड़े को जन्म दिया है, गाय के जन्मे बछड़े के 6 पैर और दो पूछ के अलावा दो मुत्राशय हैं। विचित्र गाय के बछड़े को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग के कर्मचारियों ने भी जानकारी ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र से लगे हंसपुर खत्ता में 15 फरवरी को गुर्जर गुलाम नवी पुत्र नूर आलम की गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया। गाय से जन्मे बछड़े की खास बात यह है कि गाय से जन्मे विचित्र बछड़े के 6 पैर और दो पूछ के अलावा मुत्राशय के 2 स्थान थे। हालांकि गाय का बछड़ा बिल्कुल स्वस्थ है, लेकिन बछड़े के विचित्र पैर और पूछ होने की खबर गांव में तेजी से फैल गई है।

आसपास के गांव के लोग गुर्जर के घर जाकर गाय के बछड़े को जाकर देख रहे हैं। रंनसाली जंगल के बीट वाचर बग्गा सिंह ने भी गुर्जर के गाय के बछड़े की जानकारी ली है। पशुपालक गुर्जर ने बताया कि गाय के जन्मे बच्चे को देखकर वह भी हैरान है। फिलहाल गाय का बच्चा स्वस्थ है। जिसे देखने के लिए तमाम ग्रामीण आ रहे हैं।

गुर्जर ने बताया कि वह कई वर्षों से जंगल के खत्तो में रहकर गाय भैंस पालकर दूध बेच कर अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। खत्तो के जंगल में सैकड़ों गुर्जर पशुपालन का काम करते हैं जिनकी कमाई का मुख्य जरिया पशुपालन ही होता है। हालांकि अभी पशु विभाग के किसी अधिकारी ने गाय के विचित्र बछड़े के स्वास्थ्य की जांच नहीं की है।