जिला बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, परिणाम घोषित।

मीडिया ग्रुप, 03 फरवरी, 2023

रुद्रपुर। एमपी तिवारी जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष बने हैं। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार नरूला निर्वाचित हुई हैं। सचिव पद पर सुशीला मेहता बिष्ट निर्वाचित हुई हैं। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी पदाधिकारियों और उनके समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।

आपको बता दें कि उपाध्यक्ष पद पर मुकेश मिश्रा, उपाध्यक्ष कलेक्ट्रेट विष्णु मंडल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शाहिद हुसैन और प्रीतम लाल अरोरा का पहले ही निर्विरोध चयन हो चुका है।

बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे जिला कोर्ट परिसर में बार एसोसिएशन के 10 पदों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। शाम तीन बजे तक चले मतदान में 482 में 461 वोटरों ने वोट डाले। कोर्ट परिसर में प्रत्याशी और उनके समर्थक वोटरों से वोट देने की अपील करते रहे।

शाम चार बजे मतगणना शुरू हुई और देर रात परिणाम घोषित किए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी सनाउल्लाह खान ने बताया कि चुनाव बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व चेयरमैन व वर्तमान सदस्य हरि सिंह और मेहरबान सिंह कोरंगा के देखरेख में हुआ।

इस मौके सहायक चुनाव अधिकारी सर्वजीत कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, निर्वाचन सहयोगी रोहित कुमार, सतपाल सिंह कालरा, हरेकृष्ण मिश्रा, नरेंद्र सिंह कोरंगा, अनिल मिश्रा, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिवाकर पांडे मौजूद रहे।

किसे कितने वोट मिले

अध्यक्ष

एमपी तिवारी 295

विरेंद्र कुमार गोस्वामी 158

सचिव

सुशीला मेहता बिष्ट 245

सर्वेश कुमार सिंह 212

उपसचिव

कमल कुमार ताड़वाल 295

इंद्रपाल सिंह धारीवाल 157

कोषाध्यक्ष

अजय कुमार यादव 288

सर्वेश बाबू 166

लेखा परीक्षक

इंद्रजीत सिंह बिट्टा 263

गिरिराज कुमार 184

पुस्तकालय अध्यक्ष

सुरेंद्र कुमार नरूला 286

मनोज कुमार ग्रोवर 145

कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य

शुभम गगनेजा ने 293, सीपी गंगवार ने 231, नईम बाबू ने 203 वोट पाकर जीत हासिल की। सुरेंद्र पाल छाबड़ा को 167 और शोएब खान को 125 वोट मिल सके।