रूद्रपुर के पूर्व सभासद का निधन, लोगों ने शौक संवेदनाएं की व्यक्त।

मीडिया ग्रुप, 14 जनवरी, 2023

रूद्रपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं आदर्श कालोनी वार्ड के पूर्व सभासद साबिर अहमद का गत सायं निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठनों के लोगों ने उनके आवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया।

स्व. अहमद अहमद पिछले करीब तीन वर्षों से मस्तिष्क रोग से पीड़ित थे। उनका रूद्रपुर, दिल्ली, हल्द्वानी सहित अनेक शहरों में उपचार कराया गया था। मस्तिष्क रोग के प्रभाव के कारण उनकी आंखों की रोशनी भी चली गई थी।

गत दिवस उनका स्वास्थ अचानक बिगड़ जाने पर परिजन चिकित्सक को घर लाए जिसने साबिर को मृत घोषित करा। स्व. साबिर अहमद को दोपहर सुपुर्दे खाक किया गया। जहां सैकड़ों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।