उधमसिंह नगर : एक किलो चरस के साथ एक गिरफ़्तार।

मीडिया ग्रुप, 11 जनवरी, 2023

किच्छा। नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना पुलिस ने एक किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद चरस की कीमत पांच लाख रुपये बताई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मंगलवार को सीओ सितारगंज ओमप्रकाश शर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस सोमवार को सिरौली क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर उसकी तलाशी ली। पुलिस ने उसके पास से 1.017 ग्राम चरस बरामद की।

आरोपी ने अपना नाम लवप्रीत निवासी किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लम्बे समय से चरस की तस्करी में लिप्त था।