अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का हुआ रोका, श्रीनाथजी मंदिर में हुई सेरेमनी।

मीडिया ग्रुप, 29 दिसंबर, 2022

रिलायंस के मुखिया मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का रोका हो गया है। बहुत जल्द दोनों की शादी होगी। कपल की रोका सेरेमनी की तस्वीर सामने आ गई है। रोके का यह कार्यक्रम राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में हुआ।

अनंत और राधिका की शादी कब होगी, इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अनंत और राधिका लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। राधिका अंबानी परिवार के हर आयोजन में नजर आती हैं। अब बहुत जल्द वे अंबानी परिवार की छोटी बहू बन जाएंगी। अनंत और राधिका के रोके के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक परिमल नाथवानी ने दोनों को ट्वीट कर बधाई दी है।