राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री कल पहुंचेंगे गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब।

मीडिया ग्रुप, 18 सितंबर, 2021

रूद्रपुर। प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल नानकमत्ता पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री धामी के आगमन का आधिकारिक कार्यक्रम जारी हो गया है जबकि राज्यपाल का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल रविवार को प्रातः 8.35 पर देहरादून से चलकर प्रातः 9.50 बजे नानकमत्ता स्थित गुरूनानक एकेडमी में बनाये गये हैलीपैड पर उतरेंगे। यहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा गुरूनानक एकेडमी और गुरूद्वारा नानकमत्ता साहिब जायेंगे।

इस बीच करीब एक घंटे का सीएम का समय आरक्षित रखा गया है। इसके पश्चात प्रातः 11.25 बजे सीएम हैलीकाॅप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे।

सीएम धामी के अलावा कल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह का भी नानकमत्ता गुरूद्वारा पहुंचने का कार्यक्रम है। राज्यपाल गुरमीत सिंह नानकमत्त गुरूद्वारा में पहली बार शीश नवायेंगे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है।