उधमसिंह नगर : रूद्रपुर में चरस के साथ युवक गिरफ़्तार।

मीडिया ग्रुप, 19 अक्टूबर, 2022

रूद्रपुर। पुलिस ने आधा किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी का चालान कर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक एसआई जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अमत जोशी, मोहम्मद कासिम गश्त पर थे।

ब्लाक रोड पर संदिग्ध को पुलिस ने रोका तो वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पान सिंह पुत्र महेश निवासी थाना पाटी चंपावत बताया।

तलाशी लेने पर उसके पास से 500 ग्राम चरस बरामद की गयी। पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में उसका चालान करने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।