उत्तराखंड : महिला ने पति के गुप्तांग को बलेट से काट कर की, पति की हत्या, गिरफ्तार।

मीडिया ग्रुप, 17 फरवरी, 2022

पिथौरागढ़। पति द्वारा हर रोज मारपीट और उत्पीड़न से तंग आई महिला ने क्रूरता भरा रूप दिखाते हुए पति की हत्या कर दी। दिगांस गांव में एक महिला ने अपने पति का निजी अंग काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला ने पहले पति का निजी अंग काटा और उसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

13 फरवरी की देर रात कोटली पट्टी दिंगास गांव में 35 वर्षीय महिला ने गहरी नींद में सो रहे अपने पति का निजी अंग ब्लेड से काट दिया। पति तड़पने लगा तो उसने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस पूरी घटना को उनकी बेटी ने देख लिया और अपने चाचा को इसकी जानकारी दी।

मृतक के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। राजस्व पुलिस ने ब्लेड और रस्सी बरामद कर ली है। नायब तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

38 वर्षीय युवक चुनाव प्रचार करने के बाद देर रात घर लौटा था। उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसकी पत्नी ने ब्लेड से उसका निजी अंग काट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। बेटी ने मां की हरकत को देख लिया था और इसकी जानकारी अपनी चाचा को दी। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर सुनीता को जेल भेज दिया।

आरोपी महिला का आरोप है कि जितेंद्र राम उसे हर रोज प्रताड़ित करता था। उसने कई बार मारपीट भी की थी। इस कारण वह काफी परेशान रहती थी। यह भी आरोप लगाया कि घटना के दिन वह शराब पीकर आया था।

पिथौरागढ़ के तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार किया है। कोटली पट्टी दिगांस गांव में एक महिला ने ब्लेड से पति का निजी अंग काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।